पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। दोनों नेताओं ने विश्वविद्यालय के संग्रहालय का निरीक्षण कर कृषि अनुसंधान और नवाचार से जुड़ी परियोजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान कृषि विकास, पर्यावरण संरक्षण और किसानों के हितों पर चर्चा हुई। पंतनगर कार्यक्रम के बाद दोनों नेता रुद्रपुर के गांधी पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।