लखीसराय: लखीसराय में पति बना गवाह, पत्नी की प्रेमी से कराई शादी,लोगों में चर्चा का विषय
बिहार के लखीसराय में एक अनोखी शादी हुई। जहां शादी में कन्यादान लड़की के पिता ने नहीं किया, बल्कि शादी का गवाह बना पति ने ही अपनी पत्नी का हाथ उसके बचपन का प्यार के हाथों सौंप दिया। इस शादी से जहां अपने प्रेम को पाकर युवक काफी खुश है, वहीं उसकी प्रेमिका को अपने दो साल के बच्चे को छोड़ने का दुःख भी है।