लखीसराय: सुरक्षा की गारंटी सहित सात सूत्री मांग के समर्थन में स्वास्थ्य कर्मी ने डीएचएस कार्यालय के सामने किया धरना प्रदर्शन
लखीसराय कार्य स्थल पर सुरक्षा की गारंटी एवं डिजिटल अटेंडेंस का विरोध सहित सात सूत्री मांग के समर्थन में सदर अस्पताल सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एनएचएम कर्मी ने बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले डीएचएस कार्यालय के सामने जमकर धरना-प्रदर्शन किया।