खागा में बारिश से जलमग्न सड़क, पानी में घुसकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे
खागा। लगातार हो रही बारिश के चलते जीटी रोड पर जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। सड़क पर भरे बारिश के पानी के बीच से होकर स्कूली बच्चों को स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पानी में घुसकर गुजरते बच्चों का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने जलभराव की समस्या से जल्द निजात दिलाने और सड़क की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।