घाटशिला: काड़ाडूबा पंचायत में 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' शिविर में 500 से अधिक आवेदन जमा
घाटशिला प्रखंड के काड़ाडूबा पंचायत भवन में शुक्रवार को सुबह 10 बजे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया माही हांसदा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला की बीडीओ यूनिका शर्मा व जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित रही. इनके साथ अंचल, प्रखंड, स्वास्थ्य, आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी