घाटशिला स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में बलदेव दास संतलाल चैरिटी ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल ने शुक्रवार की दोपहर 2 बजे प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया कि स्व सन्तलाल अग्रवाल ने 1982 में एक निबंधित ट्रस्ट बनाकर घाटशिला में एक महिला महाविद्यालय की स्थापना की थी। जिसका नाम बलदेवदास सन्तलाल चैरिटी ट्रस्ट महिला महाविद्यालय रखा था।