प्रतापगढ़: उदीयाखेड़ी गांव में जमीनी विवाद के चलते सौतेले भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, तलवार-तीर और लाठियां चलीं, सात घायल
प्रतापगढ़ जिले के सालमगढ़ थाना क्षेत्र के उdiयाखेड़ी गांव में शनिवार देर रात जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। एक ही परिवार के सौतेले भाइयों के बीच खेत की बुवाई को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने तलवार, तीर, लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला