सायला: आलवाड़ा के स्कूल में 2 साल से शिक्षकों की कमी, छात्रों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sayla, Jalor | Sep 23, 2024 सायला उपखण्ड के आलवाड़ा गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 2 साल से शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे है। इससे स्टूडेंट्स की पढ़ाई नहीं हो रही है। बार-बार जिला शिक्षा अधिकारी व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को ज्ञापन देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे सोमवार को स्टूडेंट्स और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। स्कूल के 260 से अधिक छात्र-छात्राएं है।