सायला: सायला व बिशनगढ़ क्षेत्र में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, एक खरीदार सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
Sayla, Jalor | Sep 13, 2024 पुलिस ने बिशनगढ़ और सायला क्षेत्र में चोरी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं चोरी का माल खरीदने वाला भी एक अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किया गया। एसपी ज्ञानचंद्र यादव ने बताया कि चोरी के मामलों के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने बिशनगढ़ क्षेत्र व आस पास के क्षेत्र में रात्रि के समय चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।