सायला: आहोर पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, संदिग्ध दिखने पर ली थी तलाशी
Sayla, Jalor | Sep 11, 2024 आहोर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने हथियार जब्त कर जांच शुरू कर दी है। आहोर थाना प्रभारी रामप्रताप ने बताया कि आहोर सरहद पर आहोर थाना क्षेत्र निवासी विक्रम सिंह पुत्र करण सिंह रावणा राजपूत अपने परिचित के खेत से देसी पिस्टल लेकर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध की तलाशी ली।