सायला: सायला थाना क्षेत्र के ओटवाला में चोरों ने एक घर में सोने-चांदी के जेवरात व नकदी की चोरी, बोलेरो भी चुराई
Sayla, Jalor | Sep 1, 2024 सायला थाना क्षेत्र के ओटवाला सरहद में स्टेट हाइवे पर ओटवाला बस स्टैण्ड से कुछ ही दूरी पर रहवासी मकान से चोर सोने चांदी के जेवरात एवं घर रखी बोलेरो गाडी चुराकर ले गए। जानकारी के अनुसार ओटवाला गांव में मुख्य हाइवे पर परबतसिंह पुत्र भवसिंह दहिया का रहवासी मकान आया हुआ है। परबतसिंह परिवार सहित बाहर व्यवसायरत है।