कोंडागांव: विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान
आज 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कोंडागांव जिला अस्पताल में विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आईटीबीपी के जवानों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, वहीं आज गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती के अवसर पर रविंद्र नाथ टैगोर सेवा समिति के सदस्यों ने भी रक्तदान कर रविंद्र नाथ टैगोर जी को याद किया।