सारठ: बगदाहा निवासी का घरेलू विवाद में भतीजा व भाभी पर मारपीट करके घायल करने का आरोप, मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस
Sarath, Deoghar | Jun 18, 2026 बगदाहा निवासी गणेश माल ने घरेलू विवाद में भतीजा व भाभी वगैरह पर मारपीट करके घायल करने का बुधवार रात 9 बजे मामला दर्ज कराया है। सारठ थाना कांड संख्या 69/26 में जिक्र है कि प्लानिंग के तहत भतीजा व भाभी ने लाठी-डंडा व ईंट से हमला करके लहूलुहान करने पर बेहोश होकर जमीन पर गिर गया और CHC ले जाने पर होश आया। पुलिस आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है।