इटावा: नौरंगाबाद चौराहे पर बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़े व्यक्ति को पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, उपचार जारी
Etawah, Etawah | Jun 15, 2025 सदर कोतवाली इलाके के अंतर्गत नौरंगाबाद चौराहा पर रविवार दोपहर 1:00 बजे बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे पड़े एक व्यक्ति को राहगीरों द्वारा पडा हुआ देखा गया तो पुलिस को सूचना दी गई, सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार कर भर्ती कर लिया गया।