अररिया मांगे अपना बस स्टैंड सेल्फी कैंपेन से चला अभियान
अररिया को अपना बस स्टैंड दिलाने की मांग अब सोशल मीडिया के जरिए बुलंद की जा रही है। महिला कल्याण समिति अररिया की सदस्यों ने सेल्फी प्वाइंट लगाकर जिला प्रशासन, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक अपनी मांग पहुंचाने का अभियान शुरू किया है। समिति सदस्य सुष्मिता ठाकुर ने कहा, “अररिया को अपना बस स्टैंड चाहिए। इसी मांग को लेकर हम सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से आवाज उठा रही हैं। वहीं सदस्य ज्योति भगत ने बताया, “आधुनिक युग में सोशल मीडिया सबसे तेज माध्यम है। सेल्फी लेकर हम अररिया की जनता की मांग – अररिया मांगे अपना बस स्टैंड को बुलंद कर रहे हैं। इस सेल्फी कैंपेन में सुष्मिता ठाकुर, ज्योति भगत, पूनम यादव, ममता देवी के साथ-साथ नवीन यादव, गंगा ऋषि देव, ओमप्रकाश, सोनू, प्रतीक राय, अंकित गुप्ता, डॉ. इंद्र भूषण, बुलबुल, साफीउर रहमान उर्फ लड्डू, इम्तियाज अनीश लड्डू और अमर कुमार समेत हजारों लोगों ने हिस्सा लेकर सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर साझा की।
Araria, Araria | Jun 13, 2026