Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image

अररिया मांगे अपना बस स्टैंड सेल्फी कैंपेन से चला अभियान अररिया को अपना बस स्टैंड दिलाने की मांग अब सोशल मीडिया के जरिए बुलंद की जा रही है। महिला कल्याण समिति अररिया की सदस्यों ने सेल्फी प्वाइंट लगाकर जिला प्रशासन, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक अपनी मांग पहुंचाने का अभियान शुरू किया है। समिति सदस्य सुष्मिता ठाकुर ने कहा, “अररिया को अपना बस स्टैंड चाहिए। इसी मांग को लेकर हम सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से आवाज उठा रही हैं। वहीं सदस्य ज्योति भगत ने बताया, “आधुनिक युग में सोशल मीडिया सबसे तेज माध्यम है। सेल्फी लेकर हम अररिया की जनता की मांग – अररिया मांगे अपना बस स्टैंड को बुलंद कर रहे हैं। इस सेल्फी कैंपेन में सुष्मिता ठाकुर, ज्योति भगत, पूनम यादव, ममता देवी के साथ-साथ नवीन यादव, गंगा ऋषि देव, ओमप्रकाश, सोनू, प्रतीक राय, अंकित गुप्ता, डॉ. इंद्र भूषण, बुलबुल, साफीउर रहमान उर्फ लड्डू, इम्तियाज अनीश लड्डू और अमर कुमार समेत हजारों लोगों ने हिस्सा लेकर सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर साझा की।

Araria, Araria | Jun 13, 2026

MORE NEWS

अररिया को मिलेगा नया बस स्टैंड? नगर परिषद अध्यक्ष विजय मिश्रा का बड़ा बयान

अररिया में वर्षों पुरानी बस स्टैंड निर्माण की मांग अब जनअभियान का रूप ले चुकी है। “अररिया मांगे अपना बस स्टैंड” सेल्फी अभियान के बीच नगर परिषद अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने बस स्टैंड निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंत्री नीतीश मिश्रा और जिला पदाधिकारी विनोद दोहन के सहयोग से जल्द ही बस स्टैंड निर्माण की दिशा में पहल हो सकती है।

महिला कल्याण समिति की ओर से शुरू किए गए इस अभियान में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और आम नागरिक जुड़ रहे हैं। सेल्फी प्वाइंट के जरिए लोग अपनी मांग को सरकार और प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं।

नगर परिषद अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि एक महीने में मंत्री नीतीश मिश्रा और अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दोहन के सहयोग से अररिया को बस स्टैंड मिलने जा रहा है।

#Araria #ArariaBusStand #अररिया_मांगे_अपना_बस_स्टैंड #BiharNews #ArariaNews #NavBihar24 #BiharUpdate #SeemanchalNews #PublicMovement #BreakingNews

अररिया को मिलेगा नया बस स्टैंड? नगर परिषद अध्यक्ष विजय मिश्रा का बड़ा बयान अररिया में वर्षों पुरानी बस स्टैंड निर्माण की मांग अब जनअभियान का रूप ले चुकी है। “अररिया मांगे अपना बस स्टैंड” सेल्फी अभियान के बीच नगर परिषद अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने बस स्टैंड निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंत्री नीतीश मिश्रा और जिला पदाधिकारी विनोद दोहन के सहयोग से जल्द ही बस स्टैंड निर्माण की दिशा में पहल हो सकती है। महिला कल्याण समिति की ओर से शुरू किए गए इस अभियान में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और आम नागरिक जुड़ रहे हैं। सेल्फी प्वाइंट के जरिए लोग अपनी मांग को सरकार और प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। नगर परिषद अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि एक महीने में मंत्री नीतीश मिश्रा और अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दोहन के सहयोग से अररिया को बस स्टैंड मिलने जा रहा है। #Araria #ArariaBusStand #अररिया_मांगे_अपना_बस_स्टैंड #BiharNews #ArariaNews #NavBihar24 #BiharUpdate #SeemanchalNews #PublicMovement #BreakingNews

Araria, Araria | Jun 13, 2026