उचकागांव: महैचा में शौचालय और नाली का पानी गिराने से मना करने पर अधेड़ व्यक्ति को पीटा गया
उचकागांव थाना क्षेत्र के महैचा गांव में घर के पीछे स्थित जमीन में शौचालय और नाली का पानी गिराने से मना करने पर पट्टीदारों ने गांव के अनवर खान पर लाठी-डंडे, लोहे के रड से हमला कर बुरी तरीके से घायल कर दिया। वही उनके गले में पहने लगभग 80 हजार रुपये मूल्य की सोने की चेन खींच लेने का आरोप पीड़ित ने लगाया है.