पवई: ग्राम कुड़ार निवासी को मिला दो लाख रूपए का मुआवज़ा, प्रतिकर राशि स्वीकृत
Pawai, Panna | Jun 12, 2025 गुरुवार रात 8:00 बजे कलेक्टर पन्ना ने जानकारी साझा कर बताया कि कलेक्टर एवं दावा निपटान आयुक्त सुरेश कुमार ने एक प्रकरण में मृतक राजू कोंदर निवासी ग्राम कुड़ार तहसील पन्ना की मृत्यु पर मृतक के पिता धन्नू कोंदर को प्रतिकर राशि के रूप में दो लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की है।