मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस लाइन में एसपी ने परेड में बढ़ाया हौसला, अनुशासन, स्वच्छता और फिटनेस के सख्त संदेश दिए
कौशाम्बी पुलिस लाइन में शुक्रवार को समय करीब 8 बजे आयोजित साप्ताहिक परेड कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने परेड की सलामी ली और टोलीवार निरीक्षण कर जवानों की टर्नआउट, फिटनेस और अनुशासन का आकलन किया। एसपी ने परेड में मौजूद पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने का संदेश देते हुए मैदान में दौड़ भी करवाई।