कुरसाकांटा: होली के दिन पुलिस ने दो दिनों से लापता युवक को खोजने के लिए मकई खेत में की छानबीन, नहीं मिला कोई सुराग
होली के दिन दो थानो की पुलिस ने एक युवक की तलाश में मकई के खेतों में छानबीन की। यह युवक दो दिनों से लापता है और उसकी तलाश के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। बताया जा रहा है कि युवक पोहसी पंचायत के बलचंदा गांव वार्ड संख्या सात निवासी स्वर्गीय लक्ष्मी शाह का पुत्र सुनील कुमार शाह है जो बुधवार की शाम ससुराल रजोला सुंदरी गया था,जो अब तक घर नहीं लौटा। मो