कुरसाकांटा: कुर्साकांटा पीएचसी में 25 महिलाओं का सफल बंध्याकरण किया गया
पीएचसी कुर्साकांटा में शुक्रवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत विभिन्न पंचायतों से आई 25 महिलाओं का ऑपरेशन कर बंध्याकरण किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जमील अहमद ने बताया कि ऑपरेशन के पूर्व हीमोग्लोबिन, एचआईवी, बीपी, आदि की जांच की गई। फीर ऑपरेशन के बाद सभी लाभार्थी महिलाओं को नि:शुल्क दवा उपलब्ध करायी गई।