मुज़फ्फरनगर: शिव चोक पर पहुंची साध्वी प्राची ने लॉरेंस बिश्नोई का किया समर्थन, कहा- बिश्नोई बड़ा मासूम सा बच्चा है
शिव चौक पर बृहस्पतिवार की दोपहर 3:00 बजे के करीब पहुंची हिंदूवादी फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने मीडिया से बात करते हुए लॉरेंस बिश्नोई का समर्थन किया।इससे पहले कस्बा बुढाना में सोशल मीडिया पर वायरल हुई अभद्र टिप्पणी के बाद कस्बा बुढाना में हुए बवाल थाने का घेराव और पथराव के मामले में कहा कि बुढ़ाना दहलाने से बच गया है। उत्तर प्रदेश बारूद के ढेर पर हैं।