मुज़फ्फरनगर: मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शाहनजर ने कचहरी परिसर में पहुंचकर किया नामांकन
कचहरी परिसर में बृहस्पतिवार की दोपहर 2:00 बजे के बसपा के मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाए गए शाहनजर के द्वारा अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बसपा लगातार हर चुनाव अकेले लड़ रही है। और सर्व समाज का समर्थन उन्हें मिल रहा है। शाहनजर ने कहा कि बहन कुमारी मायावती ऐसी नेता है जो सर्व समाज को साथ लेकर चल रही है