बिल्हौर: शिवराजपुर में डीसीएम ने टोल प्लाजा की दीवार से टकराई, चालक गंभीर रूप से घायल
शिवराजपुरटोल प्लाजा पर गुरुवार सुबह 11:00 बजे एक डीसीएम अनियंत्रित होकर टोल प्लाजा की दीवार से टकरा गई। डीसीएम कन्नौज प्लास्टिक के पाइप लाद कर ले जा रही थी। हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।चालक को सी एच सी ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने के चलते उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।