कानपुर के शिवराजपुर में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक महेन्द्र कुमार की मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मंगलवार की दोपहर 2 बजे FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले में पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी फुटेज भी जांच करना शुरू कर दिए हैं।