बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोडा में होली एवं ईद-उल-फितर के मद्देनजर केन्द्रीय शांति समिति की बैठक शनिवार 2:00 आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता DC कर्ण सत्यार्थी एवं SSP पीयूष पांडेय ने की। शांति समिति सदस्यों से क्षेत्रीय समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा हुई। प्रशासन ने विधि-व्यवस्था, जुलूस मार्ग, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली व यातायात प्रबंधन को लेकर दिशा निर्देश दिए।