धोरैया: धोरैया के बहुउद्देशीय सभागार में जनगणना को लेकर बीडीओ ने कर्मियों व पदाधिकारियों के साथ की बैठक
बहुउद्देशीय सभागार धोरैया में मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे से आगामी जनगणना 2027 को देखते हुए प्रखंड अंतर्गत विभिन्न कोषांगों के कर्मियों और पदाधिकारियों के बीच जनगणना समन्वय बैठक बीडीओ अरविंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई.बैठक का प्रमुख उद्देश्य जनगणना कार्य को सुगमता, समन्वय और समय पर पूर्ण करवाने के लिए विभागों के बीच सामंजस्य बनाना था.