तानसेन: पार्टी के दौरान दोस्तों में झगड़ा, युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
जहांगीर कटरा में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मृतक दिनेश पटेल के भाई राजू पटेल ने आरोप लगाया है कि पेशे से मजदूर उसके भाई की शनिवार तडके कुछ लोगों ने बेरहमी से लाठी-डंडों और सरियों से पिटाई की है, उसके पूरे शरीर में चोटों के निशान है। झगडा किन लोगों से हुआ इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।