दतिया: उद्गुवां गांव के कुएं में मिला अज्ञात युवक का शव, जिगना पुलिस जांच में जुटी, शिनाख्त नहीं
Datia, Datia | May 5, 2026 दतिया जिले के जिगना थाना क्षेत्र अंतर्गत उद्गुवां गांव में एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का शव कमलेश चौबे के खेत पर बने कुएं में पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक की हालत क्षत-विक्षिप्त बताई जा रही है, जिससे आशंका जताई जा रही है।