लालगंज: मंवई कलां गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से लगी आग, कच्चा मकान और बाइक के साथ जल गया गृहस्थी का सामान
हलिया थाना के मंवई कलां गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे खाना बनाते समय गैस के चूल्हे से आग लग गई। जिससे कच्चा मकान सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच कर बोर से मोटर चलाकर डिब्बा बाल्टी से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक कच्चा मकान सहित अनाज, दो बाइक के साथ गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।