कौआकोल: घर बैठे ऑनलाइन हाजिरी बनाने वाली शिक्षिका पर गिरी गाज, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मननपुर की एक शिक्षिका
Kawakol, Nawada | May 16, 2026 कौआकोल प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मननपुर की एक शिक्षिका द्वारा विद्यालय से गायब रहकर घर बैठे ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर हाजिरी बनाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) अजित कुमार ने इसे धोखाधड़ी और अनुशासनहीनता मानते हुए शिक्षिका सृष्टि राज से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।