बलरामपुर: क्रांतिकारी विचार धारा मोर्चा द्वारा आजाद पार्क में मनाई गई क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती
क्रांतिकारी विचार धारा मोर्चा द्वारा महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्म जयंती स्थानीय आजाद पार्क में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि से किया गया। धूप जला कर सभी लोगों ने प्रतिमा के समक्ष नमन किया और चन्द्र शेखर आजाद अमर रहें और भारत माता की जय के नारे लगाए गए।