बलरामपुर: हाईस्कूल व इंटर के मेधावी छात्रों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, विधायक व ASP ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटूराम व विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, डीआईओएस मृदुला आनंद ने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के प्रतिभावान मेधावी छात्र छात्राओं को हिंदुस्तान प्रतिभा सम्मान का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।