लोहरदगा: लोहरदगा स्वास्थ्य विभाग ने नौ शिक्षण संस्थानों में चलाया तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ली शपथ।
लोहरदगा में युवाओं को तंबाकू की लत से बचाने और समाज में तंबाकू सेवन के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार सुबह लगभग 9:30 बजे जिले के नौ शिक्षण संस्थानों में तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत शपथ ग्रहण, जागरूकता एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया।