कोलेबिरा: कोलेबिरा में पुलिया ओवरफ्लो, लोगों का आवागमन प्रभावित
शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे कोलेबिरा में हुई तेज बारिश के कारण एक पुलिया में पानी भर गया। पुलिया से ऊपर पानी बहने लगा, जिससे लोगों का रास्ता बंद हो गया। कई लोग, स्कूली बच्चे और बाइक सवार उसी समय रास्ता पार कर रहे थे।तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बच्चे साइकिल लेकर तेज बहाव वाले पानी में से रास्ता पार कर रहे हैं, जबकि पीछे कई लोग और वाहन रुके हुए हैं।