कोलेबिरा: बाघचट्टा पंचायत में 'मोर पुलिस मोय पुलिस' कार्यक्रम आयोजित, लोगों को किया जागरूक
गुरुवार को 11 बजे कम्यूनिटि पुलिसिंग ”मोर पुलिस मोय पुलिस” के तहत् बाघचट्टा, पंचायत में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आम जनों के समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया साथ ही विभिन्न विषयों यथा मानव तस्करी, सड़क सुरक्षा, साईबर अपराध, महिला उत्पीड़न, डायन प्रथा आदि जैसेे विषयों पर जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया गया।