कोलेबिरा: कोलेबिरा अंचल कार्यालय में विधायक ने की महत्वपूर्ण बैठक
शुक्रवार शाम 6 बजे कोलेबिरा अंचल कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान स्थानीय विधायक नमन विक्सल कोंगारी ने अधिकारियों को आंदोलनकारियों को चिन्हित कर शीघ्र रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आंदोलनों से जुड़े लोगों की पहचान कर उन्हें उनका अधिकार देना जरूरी है।