कोलेबिरा: कोलेबिरा में विधायक नमन कोनगाड़ी ने लगाया जनता दरबार, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा
कोलेबिरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में गुरुवार को 12 बजे विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने जनता दरबार का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रखंड व अंचल के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए।जनता दरबार में लोगों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। विधायक ने सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।