डुमरा: खैरवा में डीएम रिची पाण्डेय ने किया गेहूं फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण, हंसुआ से स्वयं की कटनी की
डुमरा प्रखंड के खैरवा पंचायत स्थित ग्राम खैरवा में बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत गेहूं फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम स्वयं किसान शिवचंद्र प्रसाद यादव के खेत पहुँचे और हंसुआ लेकर फसल की कटनी भी की।