फिरोज़ाबाद: गस्त के दौरान राजा का ताल के पास पुलिस और लुटेरा गैंग के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल, 6 गिरफ्तार
फ़िरोज़ाबाद के थाना टूंडला पुलिस बदमाशों के गैंग के बीच गांव राजा का ताल के पास मुठभेड़ हुयी है। पुलिस आधा दर्जन बदमाशों को अरेस्ट किया है। जिसमे अनार सिंह और शिलेन्द्र नामक दो बदमाशों के पुलिस की गोली लगने से घायल हुये है। पुलिस की मानें तो लुटेरा गैंग के 6 बदमाश लूट की योजना बना रहे थे।