बालाघाट: 14वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में बालाघाट के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, दो स्वर्ण सहित चार पदक जीते
महाराष्ट्र के नासिक में 25 से 28 जून तक आयोजित 14वीं जूनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में बालाघाट के खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। जिले के चार खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर बालाघाट का नाम रोशन किया। ओम सोनकर ने तुंगल इवेंट में स्वर्ण तथा टेंडिंग इवेंट में कांस्य पदक जीता। सोहम बैरा ने टेंडिंग