करछना: सड़वा कॉलोनी पूरा पांडे गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में टेंट गोदाम में युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला
औद्योगिक थाना क्षेत्र के सड़वा कॉलोनी पूरा पांडे गांव निवासी मुस्ताक का बेटा 23 वर्षीय साहिल का शव मंगलवार को घर से थोड़ी दूर पर स्थित टेंट गोदाम में फंदे पर लटका हुआ देखा गया। जिसकी जानकारी फैली तो सनसनी फैल गई। सूचना होने पर औद्योगिक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुड़ गई है।