मामूली मेढ़ के विवाद में गोलियों की तड़तड़ाहट और सरेआम गुंडई, खोखले दावों के बीच यूपी में फिर जिंदा हुई जंगलराज की परछाईं।
इंच-इंच जमीन के लिए इंसान आज खून-खराबा करने और अपनों की जान लेने पर आमादा है, जबकि हर कोई जानता है कि खाली हाथ आए थे और खाली हाथ ही जाना है! आगरा की यह खौफनाक तस्वीर यूपी में तथाकथित 'सख्त कानून-व्यवस्था' के दावों की सरेआम धज्जियां उड़ा रही है।
खेत की मेढ़ काटने जैसे मामूली विवाद पर जिस तरह दिनदहाड़े बंदूकें तानी गईं, लाठियां भाजी गईं और गोलियां चलाई गईं, वह यह बताने के लिए काफी है कि लोगों के दिलों से कानून का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है। जब अपराधी और उपद्रवी सरेआम हथियारों के साथ गांवों में इस तरह परेड करेंगे, तो आम जनता खुद को सुरक्षित कैसे समझेगी?
Hardoi, Hardoi | Jun 19, 2026