कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर थाना बेनीगंज से सम्बन्धित प्रसारित खबर के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि दिनांक 13.06.2026 को वादिनी रतिमाला पत्नी सुरेन्द्र निवासी ग्राम करीमनगर थाना बेनीगंज जनपद हरदोई द्वारा थाना बेनीगंज पर तहरीर दी गई कि पड़ोसी/ विपक्षी 1. साकिर 2. आकिर 3. यूनुस 4. दिलशाद निवासीगण करीमनगर थाना बेनीगंज जनपद हरदोई द्वारा वादिनी के साथ गाली- गलौज, मारपीट व अभद्रता की गयी है, इस सम्बन्ध में वादिनी की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उपरोक्त नामजद 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा चुकी है। उक्त प्रकरण की जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि दोनों पक्षों के मध्य जमीनी विवाद था ,जिसको राजस्व व पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर निस्तारण करवा दिया गया था तथा दोनों पक्षों द्वारा आपस में सुलह-समझौता भी कर लिया गया था । कपडे फाडने व अन्य आरोपों की जांच में पुष्टि नहीं हुई है,आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरियावां श्री लक्ष्मीकांत गौतम द्वारा दी गयी बाइट
@Igrangelucknow
@adgzonelucknow
@dgpup
@Uppolice
62 views | Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 19, 2026