फरीदाबाद (खबर) *मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद द्वारा थाना तिगांव क्षेत्र में बुलेट प्रूफ वाहन तैयार करने वाली वर्कशॉप का निरीक्षण के दौरान
कुल 4 वाहन खड़े मिले, जिनमें 2 टोयोटा फॉर्च्यूनर और 2 स्कॉर्पियो वाहन शामिल थे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दोनों स्कॉर्पियो वाहनों में बुलेट प्रूफिंग का कार्य लगभग पूरा किया जा चुका था, जबकि 2 अन्य वाहनों में बुलेट प्रूफिंग का कार्य किया जा रहा था। मौके पर वर्कशॉप संचालक प्रमोद कुमार पुत्र तुलसीदास, निवासी मकान नंबर 1039, सेक्टर-3, बल्लभगढ़ से संयुक्त टीम द्वारा उससे वाहनों में लगाए जा रहे स्टील सीट/शीट तथा बुलेट प्रूफ शीशों के संबंध में पूछताछ की गई। लेकिन प्रमोद कुमार वाहनों को बुलेट प्रूफ बनाने के संबंध में कोई वैध अनुमति/एनओसी (NOC) प्रस्तुत नहीं कर सका।
इस संबंध में SHO थाना तिगांव द्वारा मौके पर मिले उक्त वाहनों को कब्जे में लिया गया है व नियमानुसार कार्यवाही की जा रही हैं।
#हरियाणा #फरीदाबाद #�