वारासिवनी: वारासिवनी के भव्य हेडाऊ ने मेरठ में हुई राष्ट्रीय रोप स्किपिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता, सुबह हुआ स्वागत
मेरठ में आयोजित CBSE नेशनल रोप स्किपिंग चैंपियनशिप में वारासिवनी के भव्य हेडाऊ ने कांस्य पदक जीतकर नगर का नाम रोशन किया। भव्य ने अंडर-19 वर्ग की 30 सेकंड स्पीड हॉप्स स्पर्धा में 50 से अधिक प्रतिभागियों के बीच तीसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से माता-पिता सहित पूरे वारासिवनी नगर और कोष्टी समाज में हर्ष का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर