सन्ना: कैलाश गुफा में संपन्न हुई जिला स्तरीय बीडीसी संघ की बैठक, मानदेय और विकास निधि बढ़ाने की मांग पर डेलीगेश राजधानी जाएगा
Sanna, Jashpur | Jul 6, 2026 कैलाश गुफा में जिला स्तरीय बीडीसी संघ की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिले भर के जनपद सदस्यों ने मानदेय, भत्ता और जनपद विकास निधि बढ़ाने सहित कई मांगों पर रणनीति बनाई। बैठक में विधायक और सांसदों की तर्ज पर जनपद सदस्यों के लिए पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग भी उठी। संघ ने फैसला लिया है कि मांगों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही राजधानी रायपुर जाकर शासन और जन