बालोद जिला कोषालय के मुद्रांक भंडार एवं स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण!
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर स्थित जिला कोषालय का सघन निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सुरेंद्र प्रसाद वैद्य, जिला कोषालय अधिकारी श्री सोमेश सोरी मौजूद थे।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता के नियमों के तहत हुए इस छःमाही निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम के सुरक्षा प्रबंधों, स्टांप भंडारण (नॉन-ज्यूडिशियल, ज्यूडिशियल, रेवेन्यू आदि) और संधारित अभिलेखों की सूक्ष्मता से जांच की गई, जहाँ सभी सामग्रियां पूर्णतः सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित पाई गईं।
कलेक्टर ने भविष्य में भी नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता और सतर्कता के साथ कार्य जारी रखने के निर्देश दिए गए।
#Balod #Chhattisgarh #DistrictAdministration #CollectorBalod #Governance
Balod, Chhattisgarh | Nov 10, 2026