नदबई: नदबई के निजी रिसोर्ट में RSS की प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर सकारात्मक परिवर्तन का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शिक्षक, चिकित्सक, अधिवक्ता, उद्योगपति, व्यापारी, कॉलेज और विद्यालय, संचालक और युवावर्ग की भागीदारी रही। मुख्यवक्ता के रूप में क्षेत्रीय कार्यवाह जसवंत खत्री रहे।