अतरी: अतरी के टेउसा बाजार में लम्बे इंतेजार के बाद जर्जर सड़क का निर्माण कार्य हुआ शुरू, स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की की लहर
अतरी के टेउसा बाजार की जर्जर सड़क आम राहगीरों के साथ वाहन चालकों के लिए भारी मुसीबत बन गई थी। प्रतिदिन कई छोटे बड़े वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे। टोटो पलटने की घटना आम। हो गई थी। जिसकी लगातार शिकायत के बाद प्रतिनिधि की पहल पर सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ। जिससे स्थानीय व्यवसायी और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। सभी को समस्या से जल्द निजाद की उम्मीद है।